राजनांदगांव: शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों के विरुद्ध अध्यापन व्यवस्था के लिए योग्य आवेदकों से अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है,आवेदक अपनी सभी प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 23 जुलाई 2024 शाम 5 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।