राजनांदगांव: नगर निगम में 31 जुलाई तक संपत्ति कर भुगतान, अभी तक बीते वर्ष के मुकाबले अधिक हुई वसूली
राजनांदगांव नगर निगम में 31 जुलाई तक संपत्तिकर भुगतान के लिए सवा 6 प्रतिशत छूट का असर करदाताओं में दिखाई दे रहा है।बीते दो वर्षों के मुकाबले इस वर्ष अब तक कर की अधिक वसूली हुई है,नगर निगम द्वारा इसके लिए छूट दी जा रही है।इस वर्ष 2024-25 में अब तक लगभग 3 करोड़ 78 लाख रुपए की कर वसूली की जा चुकी है और वसूली कार्य नगर निगम द्वारा जारी है।