राजनांदगांव: शहर के इंदिरा नगर टंकी से 17 व 18 जुलाई को पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित,अभिषेक गुप्ता आयुक्त नगर निगम राजनांदगांव
राजनांदगांव शहर के इंदिरा नगर पानी टंकी से 17 व 18 जुलाई को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी,इंदिरा नगर टंकी से 17 व 18 जुलाई को शाम की सप्लाई नहीं होगी और 17 जुलाई को सुबह समय में व 18 जुलाई को सुबह विलंब से पेयजल सप्लाई की जाएगी।नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने शहर वासियों को असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग करने की अपील की है।