राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह 17 जुलाई को रहेंगे जिले के प्रवास पर,विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 17 जुलाई 2024 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे।वह दोपहर 1 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और वैष्णव समाज भवन के लोकार्पण और गांधी सभागृह में आयोजित कार्यक्रम शामिल होने के साथ ही शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।