राजनांदगांव: शहर के नया बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय बना मवेशियों का अड्डा,यात्रियों को हो रही परेशानी
राजनांदगांव शहर के नया बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय मवेशियों का अड्डा बना हुआ है,जहां बड़ी संख्या में मवेशी नजर आ रहे हैं।इसके साथ ही गंदगी फैली हुई है जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,यात्री प्रतीक्षालय में मवेशियों के कारण बदबू और असामाजिक तत्वों की भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।