राजनांदगांव: सिविल लाइन स्थित सांसद कार्यालय पहुंचकर सफाई कर्मचारियों ने सांसद से की मुलाकात,काम से निकाले जाने को लेकर बताई समस्या
शहर के सिविल लाइन स्थित सांसद कार्यालय पहुंचकर नगर निगम के ठेका कर्मचारियों ने राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे से मुलाकात कर लगभग 200 सफाई कर्मचारियों को नगर निगम द्वारा काम से निकल जाने को लेकर अपनी समस्या बताई और सफाई कर्मचारियों ने अपनी पेमेंट की समस्या से सांसद को अवगत कराया।इस दौरान सांसद संतोष पांडे ने उनकी मागों को सुनकर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।