उज्जैन: एसपी प्रदीप शर्मा ने ली क्राइम कंट्रोल और पेंडिंग केसों पर सख्त समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश 🚔👮♂️
उज्जैन जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी प्रदीप शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों को लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए गए। एसपी ने स्पष्ट किया कि रात्रिकालीन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग में कोई कोताही न बरती जाए। साथ ही, आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने और सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया ताकि आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम कसी जा सके।
#UjjainPolice #CrimeControl #UjjainNews #MPPolice #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 4, 2026