उज्जैन: कान्ह डायवर्जन कार्य में लापरवाही पर संभागायुक्त आशीष सिंह सख्त; जल संसाधन विभाग के ठेकेदार पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाने के दिए निर्देश
सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह ने लगभग 866 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे कान्ह डायवर्जन प्रोजेक्ट में लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाते हुए कार्यपालन यंत्री शुभम अग्रवाल को संबंधित ठेकेदार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना (पेनल्टी) लगाने के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त ने स्पष्ट किया कि जून 2027 की निर्धारित टाइमलाइन के अनुरूप सभी विभाग अपने कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री ने अवगत कराया कि घाटों का निर्माण कार्य तय समय-सीमा से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा।
#UjjainNews #Simhastha2028 #KanhDiversion #DivisionalCommissioner #UjjainAdministration #MPNews