उज्जैन: शारदा पीठ श्रृंगेरी के शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती जी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन; मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद 'श्री महाकाल महालोक' का किया भ्रमण
शारदा पीठ श्रृंगेरी के शंकराचार्य स्वामी श्री विधुशेखर भारती जी ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर के सभा मंडप स्थित श्री चंद्रादित्येश्वर महादेव, शंकराचार्य जी मंदिर और श्री वीरभद्र भगवान का शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने शंकराचार्य स्वामी जी का आत्मीय स्वागत व सत्कार किया, जिसके पश्चात उन्होंने भव्य 'श्री महाकाल महालोक' का भ्रमण भी किया।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #Shankaracharya #SringeriMath #MahakalLok #SpiritualUjjain #MPNews