जिला न्यायालय परिसर में ‘उल्लास—एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम सम्पन्न
बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, चित्रकला, रंगोली एवं खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
--
जिला एवं अपर सत्र न्यायालय परिसर निवाड़ी में माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार ‘उल्लास—एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सतीश कुमार गुप्ता, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविप्रकाश जैन, न्यायाधीश श्रीमती सोनम गुप्ता, श्री ज्ञानेंद्र शुक्ला एवं श्री कशिश माटा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता श्री विवेक भास्कर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान चित्रकला, रंगोली, कविता पाठ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। न्यायालय परिवार के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया।
चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली, वहीं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में पारिवारिक आत्मीयता, सौहार्द और उल्लास का वातावरण बना रहा।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सतीश कुमार गुप्ता ने कहा कि न्यायालयीन कार्यों की व्यस्तता के बीच इस प्रकार के आयोजन न्यायालय परिवार के सदस्यों को साथ आने और आपसी आत्मीयता बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा एवं सभी प्रतिभागियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री धर्मेन्द्र निर्मल, श्री राजेन्द्र खरे, श्री ओमप्रकाश खरे, श्री आशीष यादव, श्री राजुल गुप्ता, श्री शीलप्रकाश रावत, श्री अनुराग नायक, श्री नंदकिशोर रजक, श्री सतेन्द्र शर्मा, श्री सुजीत दुबे, श्री भूपेन्द्र भास्कर, श्री गौरव निर्मल, श्री पुष्पेन्द्र कुशवाहा, श्री प्रियंक, श्री ओपी खरे, श्री मोहक नायक, श्री ऋषि पुरोहित, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी श्री चौहान सिंह यादव सहित अन्य न्यायालयीन कर्मचारी, अधिवक्तागण एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में अधिवक्ता सुश्री दीक्षा भास्कर ने चित्रकला, रंगोली एवं अन्य गतिविधियों में सहयोगात्मक भूमिका निभाई। अंत में सहभागी बच्चों का न्यायाधीशगण एवं अधिवक्ताओं द्वारा उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
#jansamparkMP #niwari