गांधी जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित
--
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर विविध जन-जागरूकता एवं पोषण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं महिलाओं की सहभागिता से पोषण गतिविधियां आयोजित की गईं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए नियमित एवं संतुलित पोषण की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों के दौरान स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर भी जागरूकता संदेश दिए गए। बच्चों एवं उनके अभिभावकों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की आदत, स्वच्छ वातावरण तथा पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में बताया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं एवं पोषण संबंधी गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सेवा भावना के साथ विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करते हुए समाज में पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रमों के माध्यम से महात्मा गांधी जी के स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया।
अन्नप्राशन संस्कार
इस अवसर पर जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी विधिवत रूप से कराया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को पहली बार अन्न ग्रहण कराया गया तथा उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के प्रारंभिक विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई तथा बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।
जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित इन गतिविधियों में बच्चों, महिलाओं एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता रही। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #2october #MahatmaGandhiJayanti #सुशासन
#स्वच्छभारत #पौधारोपण #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari