सेवा संकल्प अभियान के तहत तालाबों और मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
--
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता एवं जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।
पृथ्वीपुर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था गैलवारा समर्पण संस्था एवं नगर परिषद पृथ्वीपुर के संयुक्त तत्वावधान में राधा सागर तालाब के समीप मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलू केशव खटीक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पटेरिया, जिला मंत्री श्री राजेश साहू, पार्षदगण, संस्था के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों ने श्रमदान किया। सभी ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था स्कूली ग्राम सेवा समिति द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कुड़ार तालाब के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन एवं नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार यादव सहित युवाओं एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता की। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा, जल संरक्षण एवं गौ सेवा के महत्व की जानकारी दी गई। युवाओं ने स्वच्छता, जल संरक्षण एवं गौ सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
#2october #MahatmaGandhiJayanti #सुशासन
#स्वच्छभारत #पौधारोपण #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari