पीरो: हसन बाजार थाना की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे 4 शराबियों को किया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Sep 7, 2026 बताया जा रहा है कि पुलिस को हंगामे की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों की पहचान रोहतास जिले के भोला सिंह, बाबू धन चौधरी और रंजीत पासवान, जबकि राजस्थान निवासी रणवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।