चौमूं: चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर बीती रात वीर हनुमान पुलिया पर बोलेरो-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल
Chomu, Jaipur | Sep 9, 2026 चौमूं जयपुर नेशनल हाईवे-52 पर वीर हनुमान पुलिया के पास बीती रात तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जबरदस्त भिड़ंत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।