बाह: बटेश्वर में पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने मंदिरों के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
बटेश्वर कॉरिडोर के अंतर्गत मंदिरों के जीणोद्धार और अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की निगरानी के लिए पूर्व केबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह सोमवार शाम साढ़े 4 बजे बटेश्वर पहुंचे। उन्होंने महाकाकेश्वर मंदिर और शिव मंदिर पर चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिव मंदिर के अंदर बनी शिवलिंग की मूर्ति को सामान से दबी हुई पाया।