बाह: इंद्रायनी में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग हुए घायल
बाह थाना क्षेत्र के इंद्रायनी गांव के पास सोमवार शाम 5 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में राजकुमार (पुत्र हीरा सिंह, निवासी भदरौली), मीरा देवी (पत्नी राजकुमार) और जयवीर शामिल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।