घाटमपुर: परास गांव के बाहर लटकता मिला एक बुजुर्ग का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा
घाटमपुर क्षेत्र के परास गांव में एक बुजुर्ग का शव गांव के बाहर गौशाला के पास पेड़ से लटका मिला। गमछे के सहारे फंदे पर शव लटका देख ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।