बक्सर: बक्सर सदर प्रखंड में समय पर 20 सूत्री बैठक न होने पर सदस्यों ने जताई नाराज़गी, अनुपस्थित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
Buxar, Buxar | Jul 22, 2025 नवगठित बीस सूत्री समिति की बैठक सदर प्रखंड के कल्याण भवन के सभागार में मंगलवार को 1:00 बजे अपराह्न में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने की. बीस सूत्री की बैठक में अंचल, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर परिषद, आंगनबाड़ी, बिजली सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गयी.