बक्सर: बक्सर में शराब से भरी ट्रक पकड़ी गई, 423 ली. शराब के साथ मऊ के 3 तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 22, 2025 वीर कुंवर सिंह सेतु पर शराब तस्करी का चौकाने वाला मामला सामने आया, जब उत्पाद विभाग की टीम ने लाल बालू की आड़ में भारी मात्रा में शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया। 12 चक्के वाला टाटा ट्रक यूपी 54 टी -7505 उत्तर प्रदेश से बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहा था। उत्पाद विभाग की चेक पोस्ट पर तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 44 पेटी शराब बरामद हुआ।