बक्सर: दहेज हत्या में अभियुक्त पति को बक्सर कोर्ट ने सुनाई सात वर्ष की कठोर कारावास, अर्थदंड भी लगाया
Buxar, Buxar | Jul 22, 2025 सिकरौल थाना कांड संख्या 76 /2023 में थाना के रेका गांव का रहने वाला दीपक गोंड को दहेज हत्या के मामले में सात वर्षों के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई. न्यायालय ने 15 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है. जिसे नहीं देने पर तीन माह अतिरिक्त जेल में बिताने होंगे. उक्त फैसला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने मंगलवार को लगभग 4:00 बजे अपराह्न में सुनाया.