बक्सर: चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल शूटरों से भोजपुर में पुलिस की मुठभेड़, 2 घायल; बक्सर के बलवंत सहित 3 गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 22, 2025 पटना के पारस अस्पताल में 17 जुलाई को कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार पुलिस को सुबह बड़ी सफलता मिली। भोजपुर जिले में बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान 2 शूटरों को गोली मारकर हिरासत में ले कर इलाज करा रही है। वहीं एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।