बक्सर: न्यायालय ने सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज नहीं करने पर डुमरांव के तत्कालीन थानाध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण
Buxar, Buxar | Jul 22, 2025 बक्सर के व्यवहार न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। डुमरांव के तत्कालीन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत को नाबालिग यौन उत्पीड़न मामले में शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। मामला डुमरांव थाना कांड संख्या 77/2025 से जुड़ा है।पाक्सो के विशेष न्यायाधीश अजीत कुमार शर्मा की काेर्ट में डुमरांव थाना में दर्ज एक मामले में सुनवाई हाे रही थी।