अमरिया: कैंचूटांडा में बंद भट्ठे से 10 लीटर मिलावटी शराब बरामद, आरोपी किया गया गिरफ्तार
अमरिया क्षेत्र कैंचूटांडा में बंद पड़े भट्ठे से कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने छापा मारकर 10 लीटर मिलावटी कच्ची शराब पकड़ी और कैंचूटांडा निवासी रंजीत पुत्र चिरौंजी लाल को गिरफ्तार किया है। मौके से एक किलो यूरिया, एक लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।