सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
नौहट्टा प्रखंड में सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे। अहले सुबह से ही महादेव खोह, बुढ़वा महादेव नौहट्टा और दसशीशा नाथ मंदिर सहित विभिन्न गांवों के शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित महादेव खोह में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नौहट्टा थाना के एसआई अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं मंदिर कमेटी के सदस्य भी श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
महादेव खोह के सचिव राधा सूत सिन्हा ने श्रद्धालुओं से आश्रम के नियमों का पालन करने और मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने पॉलीथिन व कचरा नहीं फेंकने तथा स्नान कुंड में उछल-कूद, स्टंट और सेल्फी लेने से बचने की सलाह दी।
🕉️ हर हर महादेव!
#सावनकीअंतिमसोमवारी #हरहरमहादेव #महादेवखोह #नौहट्टा #बुढ़वामहादेव #दसशीशानाथ #शिवालय #जलाभिषेक #सावन #भोलेनाथ #शिवभक्त #श्रावणमास #रोहतास #बिहार #ApnaRohtas #अपनारोहतास