बांका मोड़ पर खड़ी बाइक में लगी अचानक आग, देखते ही देखते जलकर हुई राख
नौहट्टा थाना क्षेत्र के बांका मोड़ पर सोमवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बाइक धू-धूकर जलने लगी और देखते ही देखते जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, आनंदीचक निवासी विकास कुमार किसी काम से सासाराम गए थे। सासाराम से वापस लौटने के दौरान उन्होंने बांका मोड़ के पास बाइक सड़क किनारे खड़ी की और सब्जी खरीदने लगे। कुछ देर बाद जब वह बाइक लेकर घर जाने के लिए पहुंचे और चाबी ऑन की, तभी बाइक की टंकी के नीचे आग दिखाई दी।
आग देखते ही विकास कुमार ने तत्काल बाइक को सड़क से दूर सुरक्षित स्थान पर किया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। अग्निशमन यंत्र और बालू की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण बाइक को बचाया नहीं जा सका।
बाइक चालक विकास कुमार ने बताया कि चाबी ऑन करते ही शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। जली हुई बाइक होंडा एसपी साइन थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 24 W 2133 बताया गया है।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक पुलिस के मौके पर पहुंचने की जानकारी नहीं मिली थी।
स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें — अपना रोहतास।
#अपनारोहतास #नौहट्टा #रोहतास #बिहार #बांकामोड़ #बाइकमेंआग #बाइकआग #अगलगी #शॉर्टसर्किट #Nohatta #Rohtas #BiharNews #RohtasNews #LocalNews #BreakingNews #ApnaRohtas