ईद मिलादुन्नबी को लेकर नौहट्टा में शांति समिति की बैठक
नौहट्टा थाना परिसर में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में शुकरलीबीघा, निमहत, नौडीहा, भदारा, दारानगर और शाहपुर सहित अन्य गांवों में निकलने वाले जुलूस को लेकर चर्चा हुई। प्रशासन ने निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने, अभद्र टिप्पणी से बचने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई।
प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल थाना को सूचना देने की अपील की। बैठक में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#ईदमिलादुन्नबी #नौहट्टा #रोहतास #शांति_समिति #जुलूस #कानून_व्यवस्था #सौहार्द #बिहार #Nohatta #Rohtas #ApnaRohtas