बांका मोड़ पर सड़क किनारे खड़ी बाइक में लगी आग, जलकर राख
नौहट्टा थाना क्षेत्र के बांका मोड़ पर सोमवार की देर शाम सड़क किनारे खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।
बताया गया कि आनंदीचक निवासी विकास कुमार सासाराम से लौटने के दौरान बांका मोड़ पर सब्जी खरीदने के लिए बाइक खड़ी किए थे। कुछ देर बाद चाबी ऑन करते ही बाइक की टंकी के नीचे से आग निकलने लगी। उन्होंने बाइक को सड़क किनारे हटाकर अग्निशमन यंत्र और बालू की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विकास कुमार के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। बाइक होंडा एसपी साइन थी, जिसका नंबर BR 24 W 2133 है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#नौहट्टा #बांकामोड़ #रोहतास #बिहार #बाइकमेंआग #अगलगी #Nohatta #Rohtas #BiharNews #ApnaRohtas #LocalNews #BreakingNews