भगवानपुर: फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का उपचुनाव, पवन कुमार अध्यक्ष निर्वाचित
फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में अध्यक्ष पद पर पवन कुमार निर्वाचित हुए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर मोहन कुमार निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार एवं मनीष कुमार ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव पर्यवेक्षक सह संघ के जिलाध्यक्ष गंगाधर झा की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न।