बिहटा: प्रेम प्रसंग के विरोध पर पत्नी ने ऋण लेकर पति की हत्या की सुपारी दी, रची खौफनाक साजिश
Bihta, Patna | Nov 17, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में गत 10 नवंबर की रात चालक की गोली मारकर हत्या के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंध के विरोध के कारण पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। इसके लिए प्रेमी ने 90 हजार रुपये में एक नाबालिग शूटर से डील तय की थी, जिसके वास्ते पत्नी ने लोन लेकर 40 हजार