बिहटा: बिहटा पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत सरकारी शिक्षक को थाना परिसर में खोया मोबाइल लौटाया
Bihta, Patna | Feb 20, 2026 बिहटा पुलिस ने थाना परिसर में ऑपरेशन मुस्कान के तहत सरकारी शिक्षक दीपक कुमार का खोया हुआ मोबाइल बरामद करते हुए लौटा दिया है। दीपक कुमार मनेर के दुधेला गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। मामला शुक्रवार के दोपहर 2:11 के करीब की है।