बिहटा: बिहटा चौक के पास ट्रक से कुचलकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Bihta, Patna | Feb 20, 2026 बिहटा चौक ज्योति पेट्रोल पंप के समीप ट्रक से कुचलकर घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका खुशरूपुर की रहने वाली विमला देवी के रूप में की गई है। महिला की इलाज के दौरान मौत गुरुवार की देर रात 11:05 के करीब हुई।