बिहटा के परेव स्थित अब्दुल बारी पुल पर रेलवे की लोहे चोरी करते हुए दो लोगों को पुलिस ने सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी हुए लोहे और एक ई रिक्शा को बरामद किया है। दोनों अभियुक्त परेव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामला बुधवार की देर रात 10:45 के करीब की है।