पितृपक्ष मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में उत्कृष्ट सेवा एवं समर्पण भाव से योगदान देने वाले एनसीसी एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 447 स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री परितोष कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके निःस्वार्थ सेवा भाव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
श्रद्धालुओं की सेवा एवं मेला व्यवस्था में इन युवा स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय रहा। इनका समर्पण समाज सेवा और युवा शक्ति की प्रेरणादायक मिसाल है।
#PitrapakshMela2026 #GayaJi #NCC #BharatScoutsAndGuides #YouthVolunteers
Gaya, Bihar | Nov 2, 2026