🚫 बाल विवाह मुक्त गया की ओर एक और कदम!
📍 गया , 02 नवम्बर 2026
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने एवं बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला विकास निगम एवं कवच परियोजना (Centre DIRECT) के संयुक्त तत्वावधान में खिजरसराय प्रखंड कार्यालय सभागार में आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में खिजरसराय, अतरी, मोहड़ा एवं नीमचक बथानी प्रखंड की आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकार, जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान तथा बाल विवाह की रोकथाम में उनकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर BDO पूजा गहलौत, CDPO मोना कुमारी एवं DPM जयवंती सिन्हा सहित WCDC के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथों को रवाना किया।
🚩 ये जागरूकता रथ चारों प्रखंडों की सभी पंचायतों में भ्रमण कर बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों, दुष्परिणामों तथा बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
आइए, मिलकर संकल्प लें—
✅ बाल विवाह मुक्त पंचायत
✅ हर बेटी को शिक्षा का अधिकार
✅ हर बच्चे का सुरक्षित बचपन
✅ बाल विवाह के विरुद्ध सामुदायिक सहभागिता
शिक्षित बेटी, सुरक्षित बचपन – सशक्त समाज की पहचान!
Gaya, Bihar | Nov 2, 2026