Public App Logo
Profile Picture

Gaya District Administration

@dprogaya
3341Followers
0Following
पितृपक्ष मेला 2026 | 04 अक्टूबर 📿🙏

गयाजी में आस्था का महासंगम निरंतर जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम तीर्थयात्रा के लिए जिला प्रशासन, गया जी द्वारा सेवाओं और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है।

📍 आज 4,51,000 श्रद्धालुओं का आगमन
🏥 10,007 तीर्थयात्रियों को मेडिकल उपचार
♿ 57 लोगों ने व्हीलचेयर सेवा का लाभ लिया
🤝 95 लोग अपने बिछड़े परिजनों से मिले
⛺ 1,668 श्रद्धालुओं ने टेंट सिटी में आवासन किया
💧 6,070 पैकेट गंगाजल का वितरण
🌱 53 पौधे “एक पेड़ पूर्वजों के नाम”
🆔 1,335 बच्चों एवं बुजुर्गों को रिस्ट बैंड
🌐 9,070 यात्रियों को AI आधारित भाषा अनुवाद से सहायता

अब तक 32,94,200 श्रद्धालु/पिंडदानी/तीर्थयात्री गयाजी पधार चुके हैं। 🙏

आस्था • सेवा • बेहतर व्यवस्था
जिला प्रशासन, गया जी
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar DD News Bihar Press Information Bureau - PIB,  Government of India PMO India All India Radio News Home Department, Govt. of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar पितृपक्ष महासंगम Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spiritual nis:value=spiritual nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=devotion nis:value=devotion nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sanatandharma nis:value=sanatandharma nis:enabled=true nis:link/>
पितृपक्ष महासंगम 2026 
 फल्गु नदी के घाटों पर आस्था, परंपरा और भावनाएं एक साथ नजर आती हैं। 
पिंडदान की इस पवित्र परंपरा में हर श्रद्धालु अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा अर्पित कर रहा है।
Samrat Choudhary Chief Minister's Office BIHAR IPRD Bihar Bihar Tourism Lokesh Kumar Singh Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar 

<nis:link nis:type=tag nis:id=facebookpost nis:value=facebookpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
FALGU MAHA AARTI LIVE 2026
प्रेस विज्ञप्ति 
गया जी।04 अक्टूबर 2026

पितृपक्ष मेला 2026 में विदेशी पिंडदानियों ने अनुभव की गया जी की आध्यात्मिक विरासत

रूस, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्राजील, यूक्रेन सहित विभिन्न देशों के 22 विदेशी पिंडदानियों ने किया पिंडदान एवं तर्पण

 गया जी की संस्कृति, आध्यात्मिकता, स्वच्छता, ट्रैफिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमकर की सराहना

    गया जी, 04 अक्टूबर 2026,  पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर गया जी की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी गया पहुंचे हैं। इसी क्रम में रूस, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्राजील, यूक्रेन सहित विभिन्न देशों से आए 22 विदेशी पिंडदानियों ने आज गया जी में अपने पितरों का पिंडदान एवं तर्पण करने के पश्चात जिला प्रशासन गया के पदाधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
      विदेशी पिंडदानियों ने गया जी में उपलब्ध व्यवस्थाओं, धार्मिक स्थलों की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए किए गए प्रशासनिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गया जी आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
     विदेशी श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने विष्णुपद मंदिर, प्रेतशिला एवं अक्षयवट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर जाकर अपने पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया। इन सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को भी उत्कृष्ट बताते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की।
    उन्होंने यह भी कहा कि पितृपक्ष मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपरा, आध्यात्मिकता एवं अतिथि सत्कार को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। गया जी में आने के बाद उन्हें यहां की संस्कृति और स्थानीय लोगों के व्यवहार को करीब से जानने और समझने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा।
      विदेशी पिंडदानियों ने बताया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य भी श्रद्धालुओं की सहायता में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है।

राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता श्री नितेश गोयल ने कहा कि पितृपक्ष मेला लगभग 15 दिनों तक चलने वाला महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री गया जी पहुंचकर अपने पूर्वजों का तर्पण एवं पिंडदान करते हैं।
     उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पितृपक्ष मेला की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा भी मेला क्षेत्र के प्रत्येक महत्वपूर्ण सेक्टर पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल सुविधा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, खोया-पाया एवं श्रद्धालुओं की सहायता सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। विभिन्न स्थानों पर तैनात पदाधिकारी एवं कर्मी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।

गंगाजल एवं कॉफी टेबल बुक भेंट कर विदेशी अतिथियों का सम्मान
सहायक समाहर्ता श्री नितेश गोयल द्वारा विदेशी पिंडदानियों को गंगाजल एवं गया-बोधगया की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को दर्शाने वाली कॉफी टेबल बुक भेंट स्वरूप प्रदान की गई। यह उपहार गया जी की संस्कृति, परंपरा एवं आध्यात्मिक महत्व की स्मृति के रूप में विदेशी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
     विदेशी पिंडदानियों ने गया जी की संस्कृति एवं यहां की व्यवस्थाओं को देखकर खुशी एवं उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गया जी में उन्हें जो अनुभव प्राप्त हुआ है, उसे वे अपने-अपने देशों में साझा करेंगे तथा गया जी की आध्यात्मिक परंपरा, भारतीय संस्कृति और यहां की बेहतर व्यवस्थाओं के बारे में लोगों को बताएंगे।
     उन्होंने यह भी कहा कि गया जी का पितृपक्ष मेला विश्वभर के लोगों को भारत की प्राचीन धार्मिक परंपराओं एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उनके अनुसार, गया जी की आध्यात्मिक शांति, धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और प्रशासनिक व्यवस्थाएं इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य बनाती हैं।
    विदेशी श्रद्धालुओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह संदेश भी सामने आया कि गया जी केवल पिंडदान और धार्मिक आस्था का वैश्विक केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।
      जिला प्रशासन गया द्वारा पितृपक्ष मेला के माध्यम से “अतिथि देवो भवः” की भावना के अनुरूप देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जिससे गया एवं बिहार की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिल रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary DDNewsLive Department of Tourism, Government of Bihar Ministry of Culture, Government of India BJP Bihar पितृपक्ष महासंगम PMO India 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=GoodGovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foreigner nis:value=foreigner nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=touristattraction nis:value=touristattraction nis:enabled=true nis:link/>
FALGU MAHA AARTI 2026 LIVE
गया जी की पावन धरती पर पिंडदान के लिए विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 
आस्था, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का यह अनुभव उनके लिए बेहद खास बन रहा है।
पितरों की शांति और मोक्ष की कामना के साथ गया जी में आस्था का यह संगम निरंतर जारी है।

Chief Minister's Office BIHAR Samrat Choudhary IPRD Bihar 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explorepage✨ nis:value=explorepage✨ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fyp nis:value=fyp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pilgrimage nis:value=pilgrimage nis:enabled=true nis:link/>
पितृपक्ष मेला 2026 में गया जी पहुंचे श्रद्धालुओं ने ई-रिक्शा सेवा और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर अपना अनुभव साझा किया। आस्था की इस यात्रा को सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयास श्रद्धालुओं के अनुभव में साफ नजर आते हैं। 
Samrat Choudhary  CMO Bihar  Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar Department of Tourism, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar All India Radio News

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explorepage✨ nis:value=explorepage✨ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=goodgovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gayabihar nis:value=gayabihar nis:enabled=true nis:link/>
पितृपक्ष मेला 2026 में गया जी पहुंचे अखिलेशवर प्रसाद, गोपालगंज के निवासी ने पिंडदान और यहां की व्यवस्थाओं को लेकर अपना अनुभव साझा किया। श्रद्धा और आस्था से जुड़ा उनका यह अनुभव गया जी की आध्यात्मिक गरिमा को दर्शाता है। 
Chief Minister's Office BIHAR Samrat Choudhary IPRD Bihar 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explorepage✨ nis:value=explorepage✨ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=goodgovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pitrapaksha nis:value=pitrapaksha nis:enabled=true nis:link/>
पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु श्री विष्णुपद मंदिर पहुँचकर श्री हरि विष्णु के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर अपने पितरों का स्मरण एवं तर्पण कर रहे हैं।

भक्ति, आस्था और सनातन परंपरा से सराबोर गया जी—जहाँ हर श्रद्धालु अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और मोक्ष की कामना के साथ पिंडदान कर रहा है।
District Administration, GAYA @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary Department of Tourism, Government of Bihar DDNewsLive DD News Bihar PMO India Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar All India Radio News पितृपक्ष महासंगम Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Tourism, Government of India 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tourist nis:value=tourist nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=travelmoments nis:value=travelmoments nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spirituality nis:value=spirituality nis:enabled=true nis:link/>
पितृपक्ष मेला 2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए QR Code Enabled Wrist Band की पहल की गई है। 

तकनीक के साथ आस्था का यह संगम गया जी आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को और सहज बना रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Department of Tourism, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Department of Information Technology PMO India DD News Bihar Ministry of Tourism, Government of India Nitish Mishra 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explorepage✨ nis:value=explorepage✨ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=goodgovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=devotional nis:value=devotional nis:enabled=true nis:link/>
Gaya’s Pitripaksh Mela is a deeply personal journey for thousands who come to honour their ancestors and seek peace for their departed souls. As faith, tradition and family ties converge in the ancient city, TOI explores what keeps this ancient tradition alive across generations
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Press Information Bureau - PIB,  Government of India PMO India Department of Tourism, Government of Bihar Ministry of Tourism, Government of India All India Radio News DDNewsLive
सीमाओं से परे आस्था, गया जी में पितरों का स्मरण

जर्मनी, यूक्रेन और फ्रांस सहित विभिन्न देशों से आए श्रद्धालु गया जी की पावन धरती पर अक्षयवट वेदी में अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान एवं पितृ कर्मकांड संपन्न कर रहे हैं।

सनातन दर्शन की गहराई और पितरों के प्रति श्रद्धा का यह भाव दर्शाता है कि आस्था की कोई सीमा नहीं होती। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=pitrapaksha nis:value=pitrapaksha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explorepage✨ nis:value=explorepage✨ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा, समर्पण और सतत प्रयास

जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर जी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की पूरी टीम लगातार स्वच्छता से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक,हर व्यवस्था का उद्देश्य है कि देश-विदेश से आए प्रत्येक  तीर्थयात्री को मिले एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित पितृपक्ष मेला अनुभव।
District Administration Gaya

Department of Tourism, Government of Bihar DD News Bihar PMO India BJP Bihar CMO Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar @topfans पितृपक्ष महासंगम Press Information Bureau - PIB,  Government of India 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explorepage✨ nis:value=explorepage✨ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pilgrimage nis:value=pilgrimage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tourism nis:value=tourism nis:enabled=true nis:link/>
प्रेस विज्ञप्ति 
गया जी।03 अक्टूबर 2026

गया जी जिले का 162वां स्थापना दिवस समारोह टेंट सिटी, गांधी मैदान में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित
   गया जी, 03 अक्टूबर 2026, गया जिले के 162वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में भव्य एवं गरिमापूर्ण मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, माननीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार, माननीय विधायक अतरी, माननीय विधायक गुरुआ, गया नगर निगम की मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, 20 सूत्री के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नागरिक परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, आयुक्त मगध प्रमंडल, आईजी मगध प्रक्षेत्र, जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, 20 सूत्री के सभी माननीय सदस्यगण सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
     कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी एवं माननीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार द्वारा 162 मोमबत्तियां जलाकर किया गया। इसके उपरांत केक काटकर गया जिले का 162वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
पेंट द सिटी के प्रतिभागी बच्चों को किया गया सम्मानित
पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर आयोजित ‘पेंट द सिटी’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले गया जिले के प्रतिभावान बच्चों को भी इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी एवं माननीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।
    इन बच्चों द्वारा गया शहर के प्रमुख पिंडवेदी स्थलों पर पिंडदान की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को आकर्षक वॉल पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। चित्रों के माध्यम से पिंडदान की परंपरा, महत्व एवं गया की आध्यात्मिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। माननीय केंद्रीय मंत्री एवं बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गया विकास की नई गति की ओर अग्रसर : केंद्रीय मंत्री
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने गया जिलेवासियों को 162वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गया जिला लगातार विकास की गति पर अग्रसर है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गया के समग्र एवं बेहतर विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में इन प्रयासों से गया के विकास को और गति मिलेगी तथा जिले में नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का और विस्तार होगा।
उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला के अवसर पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट प्रबंधन एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थयात्री यहां से सुखद अनुभव लेकर अपने घर लौट रहे हैं। पितृपक्ष मेला के बेहतर प्रबंधन से गया एवं बिहार की देश-विदेश में सकारात्मक पहचान और मजबूत हो रही है।
उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला प्रत्येक वर्ष एक नई ऊंचाई प्राप्त कर रहा है। इससे गया एवं बिहार की ब्रांडिंग को और मजबूती मिल रही है तथा देश-विदेश में गयाजी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान और व्यापक हो रही है।

गया जी भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र : विधानसभा अध्यक्ष
माननीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने गया जिले के 162वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि गयाजी केवल एक जिला नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है। भगवान विष्णु की पावन नगरी, भगवान बुद्ध की ज्ञानभूमि बोधगया, फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर, अक्षयवट, सीताकुंड, मंगला गौरी, प्रेतशिला एवं रामशिला जैसी धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरें गया की विशिष्ट पहचान हैं।
उन्होंने कहा कि गया की पहचान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। शिक्षा, संस्कृति, कला, साहित्य, उद्योग, कृषि एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी गया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिले की समृद्ध विरासत हम सभी के लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर गया को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित, विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
पितृपक्ष मेला गयाजी की वैश्विक पहचान
बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पितृपक्ष मेला गया की वैश्विक पहचान है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने गयाजी आते हैं। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के अनुरूप बेहतर व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, आवासन एवं परिवहन जैसी सुविधाओं का अनुभव लेकर अपने घर लौटे।
उन्होंने कहा कि गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। जिला प्रशासन, नगर निकाय, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों के सामूहिक प्रयास से ही बड़े आयोजनों को सफल बनाया जा सकता है।

विरासत और आधुनिक विकास का हो सुंदर समन्वय
उन्होंने कहा कि गया की प्राचीन विरासत एवं आधुनिक विकास के बीच सुंदर समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए। हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रहें और साथ ही नई पीढ़ी के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधुनिक सुविधाओं के नए अवसर भी सृजित हों।
उन्होंने गया के युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा को जिले के विकास में लगाएं। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, विरासत संरक्षण एवं सामाजिक सद्भाव जैसे अभियानों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने जिला प्रशासन, नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यवसायियों, धार्मिक संस्थाओं एवं गया के सभी नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
स्थापना दिवस पर लिया गया विकास का संकल्प
कार्यक्रम के अवसर पर गया की गौरवशाली विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास को नई गति देने तथा जिले को स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
“विरासत को संरक्षित करेंगे, विकास को गति देंगे,
गया को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे तथा
गयाजी को देश और दुनिया के मानचित्र पर और अधिक गौरव के साथ स्थापित करेंगे।”
इसी विश्वास एवं संकल्प के साथ गया जिले के 162वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar  CMO Bihar  Samrat Choudhary  DD News Bihar  पितृपक्ष महासंगम  Home Department, Govt. of Bihar  BJP Bihar  Press Information Bureau - PIB,  Government of India  All India Radio News  Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises,Government of India 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foundationdaycelebrations nis:value=FoundationDayCelebrations nis:enabled=true nis:link/>
पितृपक्ष मेला 2026 | 03 अक्टूबर 📿🙏

गयाजी में आस्था और श्रद्धा का महासंगम निरंतर जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम तीर्थयात्रा के लिए जिला प्रशासन, गया जी द्वारा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है।

📍 आज 3,33,000 श्रद्धालुओं का आगमन
🏥 11,067 तीर्थयात्रियों को मेडिकल उपचार
♿ 67 लोगों ने व्हीलचेयर सेवा का लाभ लिया
🤝 87 लोग अपने बिछड़े परिजनों से मिले
⛺ 1,863 श्रद्धालुओं ने टेंट सिटी में आवासन किया
💧 4,150 पैकेट गंगाजल का वितरण
🌱 45 पौधे “एक पेड़ पूर्वजों के नाम”
🆔 1,541 बच्चों एवं बुजुर्गों को रिस्ट बैंड
🌐 9,395 यात्रियों को AI आधारित भाषा अनुवाद से सहायता

अब तक 28,43,200 श्रद्धालु/पिंडदानी/तीर्थयात्री गयाजी पधार चुके हैं। 🙏

आस्था • सेवा • बेहतर व्यवस्था
जिला प्रशासन, गया जी

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pitrapakshamela nis:value=pitrapakshamela nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=development nis:value=development nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=devotees nis:value=devotees nis:enabled=true nis:link/>
गया जी का 162वां स्थापना दिवस 🇮🇳

गया जी के 162वें स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय केंद्रीय MSME JITAN RAM MANJHI , माननीय बिहार विधानसभा अध्यक्ष Dr. Prem Kumar (मोदी का परिवार) जी एवं जिला प्रशासन गया के विभिन्न पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर गया के विकास, जनकल्याण और नागरिकों की बेहतर सेवा के लिए निरंतर समर्पण एवं प्रयास का संकल्प लिया गया।

गया जी — विकास, विरासत और जनसेवा की निरंतर यात्रा।
CMO Bihar @टॉप फ़ैन Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar BJP Bihar All India Radio News GAYA Police PMO India 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foundationday nis:value=foundationday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=governance nis:value=governance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=democracy nis:value=democracy nis:enabled=true nis:link/>
गया जी।03 अक्टूबर 2026
 गया जी जिले का 162वां स्थापना दिवस 

गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में गया जी जिले का 162वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। माननीय केंद्रीय मंत्री श्री JITAN RAM MANJHI  एवं माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा Dr. Prem Kumar (मोदी का परिवार)  सहित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में 162 मोमबत्तियां जलाकर एवं केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर ‘पेंट द सिटी’ के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने गया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को अपनी रचनात्मकता के माध्यम से जीवंत किया।

समारोह में गया की गौरवशाली विरासत के संरक्षण के साथ विकास को नई गति देने, गया को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने तथा गयाजी की पहचान को देश-दुनिया में और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

विरासत को संरक्षित करेंगे, विकास को गति देंगे। ✨
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar DDNewsLive DD News Bihar BJP Bihar Home Department, Govt. of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar All India Radio News Department of Tourism, Government of Bihar Dr. Prem Kumar Jitan Ram Manjhi पितृपक्ष महासंगम 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foundation nis:value=foundation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=goodgovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=changemakers nis:value=changemakers nis:enabled=true nis:link/>
सेवा और स्वास्थ्य, श्रद्धालुओं की प्राथमिकता!

गया जी में स्थापित स्वास्थ्य शिविर श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं। श्री राजू कुमार बताते हैं कि श्रद्धालुओं की सहायता की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें गया अस्पताल रेफर किया जाता है, जहाँ उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar PMO India DD News Bihar Bihar Health Department Kumar Ravi Nishant Kumar - निशांत कुमार All India Radio News 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explorepage✨ nis:value=explorepage✨ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=devotee nis:value=devotee nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=goodgovernance nis:enabled=true nis:link/>
गया जी सिर्फ एक तीर्थ नहीं, आस्था, इतिहास और संस्कृति का खूबसूरत संगम है। 

यहाँ की पुरानी विरासत, शांत वातावरण और आध्यात्मिक अनुभूति हर किसी को अपने करीब खींच लेती है। आइए, गया जी की इस अनोखी पहचान को करीब से महसूस करें। 

Subscribe to our YouTube channel: GayaJi_DM

https://youtu.be/CPiPwzoUUYI?si=4LF65V2KeHkM5R3l 

Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Department of Tourism, Government of Bihar DD News Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Ministry of Tourism, Government of India , BJP Bihar   पितृपक्ष महासंगम Nagar Nigam Gayaji DDNewsLive PMO India Home Department, Govt. of Bihar

<nis:link nis:type=tag nis:id=youtube nis:value=youtube nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=movietime nis:value=movietime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=filmphotography nis:value=filmphotography nis:enabled=true nis:link/>
FALGU MAHA AARTI 2026 LIVE
पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर जर्मनी से गया जी पहुंचीं श्रद्धालु ने अनुभव साझा करते हुए गया जी की विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का उल्लेख किया। उन्होंने ने बताया की गया जी की आस्था और आध्यात्मिक परंपरा देश-सीमाओं से परे श्रद्धालुओं को जोड़ रही है।
CMO Bihar Samrat Choudhary Department of Tourism, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explorepage✨ nis:value=explorepage✨ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=faith nis:value=faith nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=devotional nis:value=devotional nis:enabled=true nis:link/>
अतिथि देवो भवः 
श्रद्धा का सैलाब, आस्था की रोशनी और सेवा का संकल्प… गया जी में पितरों के तर्पण एवं पिंडदान के लिए देश-विदेश से उमड़ रहे श्रद्धालुओं के स्वागत में जिला प्रशासन गया पूरी तत्परता से जुटा है
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar BJP Bihar DDNewsLive PMO India Department of Tourism, Government of Bihar पितृपक्ष महासंगम Home Department, Govt. of Bihar

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explorepage✨ nis:value=explorepage✨ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=devotee nis:value=devotee nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=culture nis:value=culture nis:enabled=true nis:link/>
FALGU MAHA AARTI LIVE 2026
02 अक्टूबर, 2026 
पितृपक्ष मेला 
गया जी में आस्था का महासंगम निरंतर जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सेवा के लिए जिला प्रशासन, गया जी द्वारा की गई व्यवस्थाओं के साथ आज 4,39,000 श्रद्धालुओं ने पावन स्थलों पर दर्शन एवं पिंडदान किया।

📊 आज की प्रमुख झलकियाँ:
🏥 13,027 तीर्थयात्रियों को मेडिकल उपचार
♿ 74 लोगों ने व्हीलचेयर सेवा का लाभ लिया
🤝 98 लोग अपने बिछड़े परिजनों से मिले
⛺ 1,712 श्रद्धालुओं ने टेंट सिटी में आवासन किया
💧 5,250 पैकेट गंगाजल का वितरण
🌱 70 पौधे “एक पेड़ पूर्वजों के नाम”
🆔 1,792 बच्चों एवं बुजुर्गों को रिस्ट बैंड
🌐 11,248 यात्रियों को AI आधारित भाषा अनुवाद से सहायता

अब तक 25,10,200 श्रद्धालु गयाजी पधार चुके हैं।

आस्था • सेवा • बेहतर व्यवस्था
जिला प्रशासन, गया जी
CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar All India Radio News BJP Bihar पितृपक्ष महासंगम Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar PMO India 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pilgrimage nis:value=pilgrimage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=devotional nis:value=devotional nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=travel nis:value=travel nis:enabled=true nis:link/>
पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर गया जी की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री देखें हमारे YouTube Channel par: GayaJi_DM.

 जुड़िये गया जी की परंपरा, संस्कृति और विशेषताओं से इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से।

Subscribe to our YouTube channel:
GayaJi_DM

https://youtu.be/CPiPwzoUUYI?si=K28ycVyirw52j5QL 

@topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Department of Tourism, Government of Bihar DD News Bihar PMO India Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar पितृपक्ष महासंगम  DDNewsLive BJP Bihar Home Department, Govt. of Bihar Nagar Nigam Gayaji

<nis:link nis:type=tag nis:id=gaya nis:value=gaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explorepage✨ nis:value=explorepage✨ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pilgrimage nis:value=pilgrimage nis:enabled=true nis:link/>