समाजसेवी पंडित प्रकाश चंद शर्मा ने राष्ट्रीय कदम न्यूज़ से विशेष बातचीत के दौरान वर्तमान व्यवस्था पर अपनी बेबाक राय रखते हुए कहा कि— "अगर आज के समय में पैसा कमाना है, तो सबसे पहले राजनीति करें, दूसरे नंबर पर अस्पताल और तीसरे नंबर पर स्कूल खोलें।"
उन्होंने कहा कि एक समय था जब राजनीति, अस्पताल और शिक्षा संस्थानों का उद्देश्य समाज की सेवा करना होता था, लेकिन आज के दौर में कई जगह इन क्षेत्रों का मुख्य उद्देश्य केवल और केवल मुनाफा कमाना बन गया है।
पंडित प्रकाश चंद शर्मा ने कहा कि समाज को फिर से सेवा, ईमानदारी और जनहित की भावना को प्राथमिकता देनी होगी, तभी व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव संभव है।
📍 पूरा इंटरव्यू देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#राष्ट्रीयकदमन्यूज़ #Yamunanagar #PanditPrakashChandSharma #SpecialInterview #Politics #Education #Hospital #SocialService #HaryanaNews