उज्जैन: रिहायशी इलाके में युवक-युवतियों की अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल, रहवासियों में भारी आक्रोश
उज्जैन के एक रिहायशी इलाके में सार्वजनिक स्थान पर युवक-युवतियों द्वारा अशोभनीय हरकतें करने का एक वीडियो सामने आया है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इलाके में आए दिन ऐसी गतिविधियां होती हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों और परिवारों का यहां से गुजरना बेहद असहज हो गया है। लोगों का आरोप है कि कई बार समझाने के बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं। क्षेत्र का पारिवारिक माहौल खराब होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने अब पुलिस-प्रशासन से इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने और सरेआम ऐसी हरकतें करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
#UjjainNews #ViralVideo #UjjainPolice #PublicNuisance #siti24ujjain