उज्जैन: इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, उठाए युवाओं के मुद्दे 📢✊
इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में उज्जैन जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, छात्र अधिकार और युवाओं के भविष्य से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया और राहुल गांधी के विचारों व संगठन की विचारधारा का समर्थन करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
#UjjainNews #YouthCongress #ChhatronKiGoonj #Indore #siti24ujjain