उज्जैन: CM ने किया निर्माणाधीन IT पार्क का निरीक्षण, बोले- इंदौर और उज्जैन बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी 💻🏢
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में निर्माणाधीन अत्याधुनिक IT पार्क का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य तय समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 2.16 हेक्टेयर में बन रहे इस प्रोजेक्ट में 11,436 वर्गमीटर क्षेत्र विशेष रूप से IT कंपनियों के लिए आरक्षित है। CM ने कहा कि यह IT पार्क युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और नई तकनीकों के अवसर पैदा करेगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि राज्य सरकार इंदौर और उज्जैन को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
#UjjainITPark #CMMohanYadav #Employment #UjjainNews #MPDevelopment siti24ujjain