उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारी; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अधिकारियों ने किया वैकल्पिक मार्गों का पैदल सर्वे 🚶♂️🗺️
सिंहस्थ महापर्व-2028 को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने कार्तिक चौक से लेकर बिना नींव की मस्जिद तक प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान साधु-संतों की पेशवाई और आम श्रद्धालुओं के सुचारू आवागमन को सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने जल्द ही विस्तृत तकनीकी सर्वे रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
#Simhastha2028 #UjjainAdministration #UjjainNews #UjjainDevelopment #siti24ujjain