तराना: CM राइज स्कूल के प्रिंसिपल की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरीं छात्राएं, लगाया चक्काजाम 🛑🏫
उज्जैन जिले के तराना में पीएम श्री कन्या विद्यालय की छात्राओं ने सीएम राइज स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्राओं ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सीएम राइज के प्रिंसिपल उनके साथ लगातार भेदभाव करते हैं और विरोध करने पर उन्होंने एक महिला शिक्षिका को भी धमकाया। छात्राओं का यह भी आरोप है कि जब जिला अधिकारी से शिकायत की गई, तो उन्होंने भी पीएम श्री कन्या की प्रिंसिपल को ही धमका दिया, जिससे छात्राओं का आक्रोश और भड़क गया। फिलहाल प्रशासन मौके पर पहुंचकर छात्राओं को समझाइश देने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटा है।
#TaranaNews #UjjainNews #StudentProtest #CMRiseSchool #siti24ujjain