उज्जैन: CM डॉ. मोहन यादव ने किया J.K. लाइफकेयर की API यूनिट का उद्घाटन, फार्मा हब बनेगा मध्य प्रदेश 💊🏭
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रम उद्योगपुरी (DMIC) में जे.के. लाइफकेयर सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड की अत्याधुनिक API मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भव्य उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट में अब तक 50 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जिसे भविष्य में 200 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है। यह यूनिट दवा निर्माण में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और वैश्विक फार्मा आपूर्ति में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
#UjjainNews #CMMohanYadav #PharmaIndustry #MakeInIndia #siti24ujjain