इंदौर में राहुल के कार्यक्रम को CM मोहन और कैलाश विजयवर्गीय ने बताया 'झूठ की गूंज', ABVP की जीत पर दी बधाई 📢✌️
दिल्ली छात्र संघ (DUSU) चुनाव में ABVP की ऐतिहासिक जीत पर CM डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली के युवाओं को बधाई दी। उन्होंने राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर निशाना साधते हुए उनके कार्यक्रम को 'झूठ की गूंज' करार दिया। नेताओं ने कहा कि DUSU चुनाव परिणाम असल में 'मूड ऑफ नेशन' हैं, जहां देश के युवाओं ने कांग्रेस की NSUI का सूपड़ा साफ कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि देश की युवा शक्ति पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है।
#IndoreNews #CMMohanYadav #KailashVijayvargiya #RahulGandhi #ABVP siti24ujjain