पोड़ैयाहाट: अमरपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से 2 मौतें, कांग्रेस-झामुमो ने पीड़ित परिवार से मिलकर बांटा दर्द
बिजली विभाग के लापरवाही से अमरपुर गांव में हुए दो मौतों के बाद शुक्रवार को कांग्रेस और झामुमो ने पीड़ित परिवार से मिलकर दर्द बांटने की कोशिश की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार आदि प्रखंड प्रशासन के साथ अमरपुर पहुंचे और दाह संस्कार के लिए राशि उपलब्ध कराई।स्थानीय विधायक प्रदीप यादव कार्यपालक अभियंता को ले वहां गए और मदद का भरोसा दिया।