_*दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम!*_
*👉🏾👉🏾 ऑपरेशन सवेरा का बड़ा प्रहार! सहारनपुर में नशा तस्कर की 60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, अब तक 2.65 करोड़ की अवैध संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा!!*
*👉🏾👉🏾 बेहट के बाद सरसावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर 4 चल-अचल संपत्तियां की गईं जब्त, नशे के काले कारोबार से कमाई गई संपत्ति पर चला कानून का डंडा!!*
_सहारनपुर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना सरसावा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित करीब 60 लाख रुपये की चार चल-अचल संपत्तियों को माननीय न्यायालय के आदेश पर जब्त कराया है।पुलिस के अनुसार जब्त की गई संपत्तियों में तीन अचल और एक चल संपत्ति शामिल है। इससे पहले थाना बेहट पुलिस द्वारा इसी अभियुक्त की करीब 2.05 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है।इस ताजा कार्रवाई के बाद सहारनपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अब तक कुल 2 करोड़ 65 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है।ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार से अवैध कमाई करने वालों पर न केवल कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर भी कानून का शिकंजा कसेगा।सहारनपुर पुलिस का संकल्प है—नशे के अंधकार से जीवन को उजाले की ओर ले जाना और नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करना!!!_
#SaharanpurPolice #OperationSavera #UPPolice #DrugFreeIndia #CrimeControl #AntiDrugCampaign #SaharanpurNews #PoliceAction #IllegalPropertySeized #DrugTrafficking #UttarPradeshPolice #दि_सहारनपुर_वॉइस_न्यूज़7
Behat, Saharanpur | Nov 26, 2026