अकलतरा: अकलतरा विधानसभा में भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, छग खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह रहे मौजूद
अकलतरा में विधानसभा स्तरीय भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान यहां कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, अमर सुल्तानिया, गुलाब सिंह चंदेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।