अकलतरा: कोटगढ़ गांव से महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 15 लीटर महुआ शराब जब्त
अकलतरा पुलिस ने कोटगढ़ गांव से महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी दुर्गेश सहिस को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटगढ़ गांव में युवक दुर्गेश सहिस के द्वारा महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ है।