अकलतरा: दिल्ली में 73 साल के परसराम गोंड़ ने दौड़कर 3 स्वर्ण पदक जीते, कल 14 अप्रैल को अकलतरा आने पर होगा भव्य स्वागत
दिल्ली में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अकलतरा के 73 वर्षीय परसराम गोंड़ ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य और अकलतरा नगर का नाम रोशन किया है। उन्होंने 70 वर्ष की अधिक आयु वर्ग में 15 सौ मीटर, 3 हजार मीटर और 5 हजार मीटर की दौड़ में पहला स्थान हासिल कर तीनों प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।