मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह ने पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री साय ने पदभार ग्रहण पर सौरभ सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी। जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा विधानसभा से सौरभ सिंह 2 बार विधायक रह चुके है।