अकलतरा: अकलतरा फोरलेन में बाइक की ठोकर से स्कूटी सवार व्यक्ति को आई चोट, स्कूटी और लैपटॉप हुए क्षतिग्रस्त, केस दर्ज
दरअसल, बिलासपुर के शोलेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि वह बजाज फाइनेंस में कलेक्शन मैनेजर के पद पर पदस्थ है और वह बिलासपुर से जांजगीर-चाम्पा आना-जाना करता है। वह शिवरीनारायण से काम निपटाकर वापस बिलासपुर जा रहा था और अकलतरा के फोरलेन में पहुंचा था कि तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वह नीचे गिर गया। गिरने की वजह से उसे चोट आई है।